भोपाल : 21 जनवरी, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण होगा। इसके लिए प्रदेश कार्यालय में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यहां पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अयोध्या में भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण देखेंगे। वहीं रविवार से शुरु अखंड रामायण पाठ का समापन सोमवार को प्रातः 11 बजे होगा। इसके बाद सभी पार्टी पदाधिकरी और कार्यकर्ता अयोध्या के कार्यक्रम को लाइव देखेंगे और सुनेंगे। मंत्री और विधायक अपने- अपने क्षेत्र के धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता सभी मंदिरों की सफाई साज – सज्जा और धार्मिक अनुष्ठान में जुट गए है। भाजपा का प्रयास होगा कि 22 जनवरी को दीपावली जैसा उत्सव हो, हर घर रोशनी और 11 दीपक जलाकर भगवान राम की स्तुति हो



