विदिशा में शिवराज से भिड़ेंगे कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा

Date:

भोपाल : 28 मार्च , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

– गुना से राव को बनाया प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह यादव और दमोह से तरवर सिंह लोधी को बनाया
– मुरैना, ग्वालियर और खंडवा के प्रत्याशियों के नाम आज हो सकते हैं तय

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के प्रत्याशी बुधवार देर रात घोषित कर दिए। विदिशा से पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा प्रत्याशी होंगे। वह दो बार विदिशा से ही सांसद रहा चुके हैं। उनका मुकाबला विदिशा से पांच बार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होगा। वहीं, गुना से राव यादवेंद्र सिंह यादव और दमोह से तरवर सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया गया है।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए तीसरी सूची में तीन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इस प्रकार पार्टी अभी तक प्रदेश की 29 सीटों में से 25 के प्रत्याशी घोषित कर चुकी है एक सीट खजुराहो समझौते के तहत समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी गई है। विदिशा से सिलवानी से विधायक देवेंद्र पटेल को चुनाव लड़ाने की चर्चा थी लेकिन पार्टी ने अपने अनुभवी नेता पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा पर दांव लगाया है। विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद संभावना जताई जा रही थी कि प्रतापभानु शर्मा को पार्टी चुनाव लड़ा सकती है। उन्होंने पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने शर्मा का नाम आगे बढ़ाया, जिस पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगे वही गुना में भाजपा के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह यादव होंगे, जो विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें मुंगावली से विधानसभा का चुनाव भी लड़ाया था लेकिन वह पराजित हो गए थे। जातीय समीकरणों को देखते हुए पार्टी ने गुना से ओबीसी पर दांव खेल है। यहां से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने दावेदारी जताई थी लेकिन स्थानीय स्तर पर उनके नाम को लेकर सहमति नहीं बन रही थी। वहीं, दमोह से भी जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए तरवर सिंह लोधी को मैदान में उतार गया है। वे सागर के बंडा से विधायक रह चुके हैं। भाजपा ने दमोह से राहुल सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया है। राहुल दमोह से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी और उपचुनाव में अजय कुमार टंडन से पराजित हो गए थे। 2023 के चुनाव में भाजपा ने उनके स्थान पर अपने वरिष्ठ नेता जयंत मलैया को प्रत्याशी बनाया था जो विजयी रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...