15 नवंबर (प्योर पॉलिटिक्स)
ट्विटर के मालिक बनने के बाद एलन मस्क के कंपनी ने कई तरह के बड़े बदलाव किए हैं। अब मस्क ट्विटर पर बड़ा बदलाव करते हुए डिवाइस लेबल को हटाने की योजना बना ली हैं। फिलहाल यदि आप आईफोन का उपयोग करके ट्वीट करते हैं, तो ट्वीट के नीचे ‘ट्विटर फॉर आईफोन’ लेबल देखने को मिलता हैं और यदि यूजर्स के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है, तो यह ‘ट्विटर फॉर एंड्रॉइड’ लेबल दिखाता है। अब मस्क इस सुविधा को बंद करने वाले हैं। बता दें कि हाल ही में ट्विटर से हजारों कर्मचारियों को निकाला गया है, जिसके बाद एक कार्यक्रम में मस्क ने कहा कि मस्क होना आसान नहीं है।

What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1
+1
+1



