पिछड़ा वर्ग के हितों के हत्यारे हैं कमलनाथ : प्रहलाद कुशवाह

Date:

भोपाल : 5 जनवरी , 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पिछडा वर्ग से माफी मांगना चाहिए। क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लॉलीपॉप देकर छलने का काम किया। आज पूर्व मुख्यमंत्री सतना में पिछडा वर्ग हित की बात कर रहे है, लेकिन उन्हें पिछडा वर्ग से झूठ बोलने में लज्जा नहीं आयी।

कुशवाह ने कहा कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में पिछडा वर्ग को आरक्षण का लाभ न मिले, इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ही कांग्रेस नेताओं सुप्रीम कोर्ट भेजा और पिछडा वर्ग आरक्षण से वंचित रहे इसके लगातार प्रयास किए। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी ने पिछडा वर्ग के हित में न्यायालय में लडाई लडकर उन्हें हक दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ को शर्म आना चाहिए कि वे किस मुंह से पिछडा वर्ग के हितों की बात करते है। जबकि कमलनाथ और कांग्रेस पिछडा वर्ग के हितों के हत्यारे है। उन्हें पिछडा वर्ग समाज से माफी मांगना चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता कुशवाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा पिछड़ा वर्ग के हित की सोच रखी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की बात हो या मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा सरकारी भर्तियों में न्यायालयीन मामलों को छोड़कर 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो। प्रधानमंत्री मोदीजी व मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में पिछड़ां के लिए अनेक कल्याणकारी निर्णय लिए है। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ इस वर्ग को वोट बैंक समझकर इसे बरगलाने का काम किया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...