दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

Date:

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी अंतर को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर बुधवार को जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की युगलपीठ में सुनवाई होने की संभावना है।

वरिष्ठ अभिभाषक विजय कुमार आसुदानी के माध्यम से दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि एक ही फार्मूले की दवाइयों के दाम अलग-अलग कंपनियों में तीन से चार गुना तक भिन्न हैं। उदाहरण के तौर पर पैरासिटामॉल जैसी सामान्य दवा एक कंपनी में 5 रुपए में उपलब्ध है, जबकि अन्य कंपनियों में इसकी कीमत कई गुना अधिक है। याचिका में इस तरह की कई दवाइयों और उनके अलग-अलग दामों की सूची भी प्रस्तुत की गई है।

मेडिकल जांच के क्षेत्र में भी इसी तरह की असमानता का मुद्दा उठाया गया है। याचिका के अनुसार, विभिन्न निजी लैब और अस्पताल एक ही जांच के लिए अलग-अलग शुल्क वसूलते हैं। कई मामलों में डॉक्टर सस्ती लैब की रिपोर्ट को स्वीकार नहीं करते और मरीजों को दोबारा महंगी जांच कराने के लिए मजबूर किया जाता है।

याचिका में अदालत से मांग की गई है कि दवाइयों और जांच दरों में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं। साथ ही, करीब दस साल पहले बनाए गए कानून का नोटिफिकेशन अब तक जारी नहीं होने पर भी सवाल उठाए गए हैं और इसे जल्द लागू कराने की मांग की गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

महू में उमड़ा जनसैलाब, जीतू पटवारी ने उठाए भर्ती और मुफ्त शिक्षा के मुद्दे

डॉ. आंबेडकर नगर (महू)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर...