गया : 25 दिसम्बर, 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)
बोधगया में इन दिनों विदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालु आए हुए हैं। इनमें से सर्दी-खांसी की शिकायत पर 33 की आरटीपीसीआर जांच की गई। इनमें पांच विदेशी को कोविड संक्रमित पाया गया। शेष 28 विदेशी निगेटिव पाए गए।गया के जिलाधिकारी डा.त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर बीते 20 दिसंबर को बैंकाक से आया विमान पर सवार यात्रियों की कोरोना की जांच आरटीपीसीआर कराया गया था। इसमें तीन कोरोना संक्रमित मिले। तीनों यूके के रहने वाले हैं। तीन को बोधगया के एक होटल में होम आइसोलेट कर दिया गया है। एक विदेशी जो म्यांमार का रहने वाला है, वह भी जांच में संक्रमित मिला है। वह गया से पटना जाकर दिल्ली रवाना हो गया है। डीएम ने बताया कि एक संक्रमित की तलाश कर रहे हैं। सभी विदेशियों का 20 दिसंबर को आरटीपीसीआर की जांच का सेंपल लिया गया था, रविवार को जांच का रिपोर्ट आया है।



