भारत रत्न अटल जी के जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

Date:

भोपाल । 25 दिसम्बर, 2022 (प्योरपॉलीटिक्स)

पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन भोपाल जिले के प्रत्येक बूथ पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. अटलजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं जिला अध्यक्ष पचौरी ने भोपाल के वार्ड 43 के बूथ न. 138 पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’मन की बात‘ रेडियो कार्यक्रम को सुना।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्व. अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए कहा कि स्व. अटल जी हमारे मार्गदर्शक और पथप्रदर्शक थे। वे एक अद्भुत नेता, मौलिक चिंतक, राष्ट्रवादी विचारक और सम्मोहित करने वाले वक्ता थे। स्व. अटल जी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली और संपन्न बनाने की जो शुरुआत की थी, उसी रास्ते पर कदम बढ़ाते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को गौरवशाली बना रहे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने श्रद्धेय अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी का कृतित्व और व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। अटल जी ने राष्ट्र के पुनर्निर्माण और हर वर्ग के उत्थान के लिए कई अभिनव कार्य किये। सशक्त राष्ट्र के निर्माण और देश में सुशासन के लिए अटल जी ने शुचिता और मूल्य आधारित राजनीति की।

जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता देश और समाज के कल्याण के लिए, भारतमाता की सेवा के लिए अटल जी के बताए रास्ते पर चलें और अपने जीवन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी दलों से उपर थे। वे सर्वमान्य नेता थे।

भोपाल के वार्ड 15 के बूथ न.197 में भोपाल संभाग प्रभारी श्रीकांत देव सिंह, जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष शैलेश साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी, शहरयर अहमद शेरू, पप्पू हसन, वार्ड 36 के बूथ क्रमांक 170 में पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, वार्ड 15 के बूथ न.130 में प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, वार्ड 59 के बूथ न. 303 में म.प्र. शासन मंत्री विश्वास सारंग, वार्ड 5 के बूथ न.105 में विधायक रामेश्वर शर्मा, वार्ड 51 के बूथ न.245 में पूर्व सांसद आलोक संजर ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसी प्रकार जिले के सभी 29 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया।

जयंती के अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सांरग, महापौर मालती राय, विधायक कृष्णा गौर, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, भोपाल संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, पूर्व सांसद आलोक संजर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, चेतन सिंह, रविंद्र यति, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, राहुल राजपूत, सतीश विश्वकर्मा, बालिसता रावत, इंद्रजीत सिंह राजपूत, अशोक सैनी, शंकर मकोरिया, निखिलेश मिश्रा, केवल मिश्रा, बालिस्ता रावत, मलखान सिंह ठाकुर, प्रवीण प्रेमचंदानी, गीता माली, सरिता देशपांडे, बंदना परिहार, आरके सिंह बघेल, भाषित दीक्षित, राजेश सिंह, मनोज शर्मा, राजकुमार भार्गव, लिलेंद्र सिंह मारण, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, देवेंद्र योगी महेंद्र दवे, प्रमोद शर्मा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...