दूसरे चरण के अंतिम दिन 56 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये नाम-निर्देशन पत्र

Date:

भोपाल : 4 अप्रैल , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण के लिये नामांकन भरने के अंतिम दिन 56 अभ्यर्थियों ने 84 नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। दूसरे चरण में कुल 109 अभ्यर्थियों द्वारा 157 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया है कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़ (अजा) में 10 अभ्यर्थियों द्वारा 13 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-7 दमोह में 18 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-8 खजुराहो में 19 अभ्यर्थियों द्वारा 23 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-9 सतना में 22 अभ्यर्थियों द्वारा 39 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 रीवा में 19 अभ्यर्थियों द्वारा 27 नाम-निर्देशन पत्र, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 नर्मदापुरम में 12 अभ्यर्थियों द्वारा 18 नाम-निर्देशन पत्र एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-29 बैतूल (अजजा) में 9 अभ्यर्थियों द्वारा 14 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  राजन ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियाँ भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम-निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों में किये गये मतदान की गणना 4 जून को होगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

इंदौर के विकास को मिली नई रफ्तार : लोक परिवहन के क्षेत्र में इंदौर को मिली बड़ी सौगात

मेट्रो परियोजना परिवहन तंत्र को आधुनिक बनाने के साथ...

संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल श्री पटेल

विद्यार्थियों को दें सामाजिक न्याय और समरसता के व्यावहारिक...