नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा में 93 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए

Date:

भोपाल : 5 अप्रैल , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

16 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र अस्वीकृत

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के लिये नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। संवीक्षा के दौरान 93 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गये। कुल 16 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र संवीक्षा के बाद अस्वीकृत कर दिये गए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया है कि 5 अप्रैल को नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा उपरांत लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-6 टीकमगढ़ (अजा) में 8 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-7 दमोह में 16 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-8 खजुराहो में 14 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-9 सतना में 20 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-10 रीवा में 14 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-17 होशंगाबाद में 12 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-29 बैतूल (अजजा) में 9 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये हैं। लोकसभा संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ में 2, दमोह में 2, खजुराहो में 5, सतना में 2 और रीवा में 5 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र संवीक्षा के बाद अस्वीकृत कर दिये गए हैं। नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।

राजन ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 8 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए शुक्रवार, 26 अप्रैल को मतदान होगा। सभी चरणों के मतदान की मतगणना 4 जून को होगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

इंदौर के विकास को मिली नई रफ्तार : लोक परिवहन के क्षेत्र में इंदौर को मिली बड़ी सौगात

मेट्रो परियोजना परिवहन तंत्र को आधुनिक बनाने के साथ...

संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल श्री पटेल

विद्यार्थियों को दें सामाजिक न्याय और समरसता के व्यावहारिक...