एग्जिट पोल बता रहे ‘‘एमपी के मन में मोदी’’-विष्णुदत्त शर्मा

Date:

भोपाल : 30 नवंबर, 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा एग्जिट पोल में भाजपा की प्रचंड विजय,लोकसभा की शत प्रतिशत जीत का नजारा भी स्पष्ट कर रही है
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर गुरूवार की शाम आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिखाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को मिल रही बढ़त से यह स्पष्ट तौर पर दिखायी दे रहा है कि एमपी के मन में मोदी है। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय हासिल कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश चुनाव में मिल रही ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है। भाजपा की यह जीत डबल इंजन सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यां को जनता की स्वीकार्ययोक्ति को दर्शाता है। साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री और भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले श्री अमित शाह जी की कुशल रणनीति और राष्ट्र्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के कुशल संगठनात्मक कौशल को दिखाता है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश जिस तरह से विकास कर रहा है और विश्व की पांचवी सबसे बडी अर्थव्यवस्था भारत बन गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी और डबल इंजन की सरकार पर जनता का अथाह विश्वास विधानसभा चुनाव के दौरान देखने को मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और राष्ट्र्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी जनसभाओं में उमडे जनसैलाब में भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया। आज आए एग्जिट पोल में जिस तरह भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। यह एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी को स्पष्ट कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज आए एग्जिट पोल यह दर्शाते है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2024 लोकसभा चुनाव में 29 की 29 सीटों पर जनता भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है।
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
3
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...