- एग्जिट पोल ने मध्यप्रदेश में भाजपा की बढ़त के दिखाए आसार
- कांग्रेस सरकार बनाने के लिए आश्वस्त दिखी
भोपाल। 01 दिसंबर 2023
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। ज्यादातर एग्जिट पोल मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने का अनुमान लगा रहे हैं। इस बीच कमलनाथ चुनाव नतीजे का इंतजार करने की बात कहते हुए बेहद आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
दरअसल कल शाम जारी हुए शुरूआती एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही थी, लेकिन 2 सर्वे ने कांग्रेस की नींद उड़ा कर रख दी है, जिनमें मध्य प्रदेश में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलता नजर आ रहा है। बाबजूद इसके अभी भी कांग्रेस को मध्य प्रदेश में बहुमत का जादुई आंकड़ा पाने की उम्मीद में है। देखिए कैसे कांग्रेस किस आधार पर और कैसे मध्य प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा टच कर सकती है।
कांग्रेस छू पाएंगी बहुमत का आंकड़ा?
मध्य प्रदेश और उसकी राजनीति अन्य प्रदेशों से जुदा है, यहां परिणाम हमेशा ही चौंकाने वाले रहे हैं, फिर चाहे लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव हर बार प्रदेश की जनता ने सभी राजनीतिक दलों को चौंकाया है.
ऐसे 3 सर्वे हैं जो अगर थोड़े भी सटीक बैठते हैं तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा बड़ी ही आसानी से छू जाएगी। इनमें सबसे पहले ABP- C वोटर का एग्जिट पोल कांग्रेस को थोड़ा आत्म विश्वास दे रहा है। इस पोल के अनुसर कांग्रेस को 113-137 सीट और अन्य को 8 सीट तक मिल सकती हैं, इसके अलावा बीजेपी की बात करें तो 88 से 112 तक सिमट सकती है।
तो वहीं Times Now-ETG का एग्जिट पोल जो कांग्रेस के पक्ष में आया है उसके अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी 105-117 तो वहीं कांग्रेस 109 से 125 सीट निकाल सकती है। तो वहीं अन्य के खाते में भी 5 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं।
इसके अलावा TV9-Polstrat का एग्जिट पोल भी कांग्रेस पाले में खुशी ला सकता है। इस एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। परिणाम किसी के भी पक्ष में जा सकता है। इसके अनुसार बीजेपी को 106-116 तो वहीं कांग्रेस को 111-121 इसके अलावा 00-06 सीट मिल सकती है।
इन 3 एग्जिट पोलों के परिणाम थोड़े बहुत भी ऊपर नीचे होते हैं तो कांग्रेस बड़ी ही आसानी के साथ मध्य प्रदेश में सरकार बना लेगी। तो वहीं कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं से सब्र रखने का निवेदन कर रही है।

दिग्विजय का बयान
सामने आए एग्जिट पोलों के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि एग्जिट पोल के नतीजे इतने डायवर्स है कि उसमें कुछ कह नहीं सकते, लेकिन मैं इतना कह सकता हूं। इस चुनाव में मध्य प्रदेश के अंदर 130 सीटों से ज्यादा कांग्रेस पार्टी को सीटे मिलेगी। स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

कमलनाथ की अपील
एग्जिट पोल सामने आने के बाद कमलनाथ ने ट्वीटर पर लिखा है कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी।
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1
+1
1
+1



