एमपी टूरिज्म बोर्ड ने पीबीडी 2023 में 8 एमओयू साइन किए

Date:

9 जनवरीः(प्योरपॉलीटिक्स)

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर इंदौर में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में एमपी टूरिज्म पवेलियन में ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन (गोपियों) के 8 देशों के चैप्टर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह फ्रांस मेट्रोपोल पेरिस, मॉरीशस, रीयूनियन द्वीप, मार्टीनिक, श्रीलंका, गोपियो इंटरनेशनल, मलेशिया एवं मॉरिशस के साथ किए गए। एमओयू पर प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने टूरिज्म बोर्ड की ओर से और जीओपीआईओ के 8 देशों के अध्यक्षों ने हस्ताक्षर किए।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि यह एमओयू मध्यप्रदेश और पर्यटन क्षेत्र में अधिक सहयोग स्थापित करने और मध्यप्रदेश में पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने और प्रचार प्रसार के उद्देश्य से किया गया है। यह अनुसंधान, संवर्धन और पर्यटन विकास में सहयोग को मजबूत करने, बढ़ावा देने और विकसित करने का भी प्रयास करेगा। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि भारतीय मूल का प्रत्येक व्यक्ति वास्तव में देश का एक सांस्कृतिक राजदूत है। उन्होंने सभी प्रवासी भारतीयों से भारत की संस्कृति का विदेशो में प्रचार करने की अपील भी की।

इस अवसर पर अध्यक्ष जीओपीआईओ फ्रांस श्री राजाराम मुनुस्वामी ने कहा कि एमओयू दोनो देशों के लिए उपयोगी रिश्ते का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह मध्यप्रदेश पर्यटन और फ्रेंच भाषी क्षेत्रों के बीच मौजूद बंधन को और मजबूत करेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...