ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के चेयरमैन शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अनुशंसा पर शहरी विकास विशेषज्ञ एवं बिज़नस इंक्युबेटर मनोज मीक को एमएसएमई सेक्टर का नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है. मीक प्रोफेशनल्स कांग्रेस के फ़ाउन्डर फैलो हैं. शोधपूर्ण लेखन के लिये मशहूर मनोज मीक को शशि थरूर ने 2017 में संगठन की स्थापना के दिनों में ही चिन्हित कर लिया था तब से लगातार वे ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पदाधिकारी हैं.
पार्टी विशेषकर राहुल गांधी लगातार एमएसएमई सेक्टर को विगत वर्षों में हुए भारी नुक़सान को हर मंच से उठा रहे हैं, उन्हें संगठित करने व पर्याप्त सहयोग प्रदान करने की माँग रख रहे हैं ताकि बेरोज़गारी के संकट से उबरा जा सके. भारत जोड़ो यात्रा में यह एक प्रमुख मुद्दा है इस दृष्टि से यह नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण है.
मृदुभाषी मनोज मीक विगत 40 वर्षों से कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े हुए हैं उन्होंने छात्र संगठन एमएसयूआई से लेकर युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस और प्रोफेशनल्स कांग्रेस तक का लम्बा सफ़र तय किया है. युवक कांग्रेस का पदाधिकारी रहते हुए मनोज मीक ने 1993 में सर्वप्रथम काँग्रेस कार्यालयों के कम्प्यूटराइजेशन का कॉनसेप्ट नोट पेश किया था जिसे बाद में कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों ने अपनाया.
अर्बन डेवलपमेंट में लम्बा अनुभव रखने वाले मीक मध्यप्रदेश के पहले बिज़नेस इंक्युबेटर भी हैं. विकास के विषयों के प्रति मनोज मीक के समावेशी समर्पण और शोध को सभी राजनीतिक दलों द्वारा सम्मान से देखा जाता है.
कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए राहुल गांधी ने पार्टी में बड़े बदलाव किए थे इसी महत्वपूर्ण कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष ने 2017 में ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस (एआईपीसी) का गठन किया दरअसल कांग्रेस की मंशा प्रोफेशनल्स और बुद्धिजीवियों का सेवाभावी थिंक टैंक बनाने की है ताकि प्रोफेशनल्स की आवाज देश की राजनीति और नीति निर्माताओं तक पहुंचाई जा सके. करदाता पेशेवरों को समन्वित करना इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है.
स्थापना के समय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रमुख बनाया गया तब से संगठन ने देश के सभी राज्यों में प्रोफेशनल्स कांग्रेस का विस्तार किया, प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त किए सिटी चेप्टर्स का गठन हुआ तथा बड़ी संख्या में काबिल प्रोफेशनल्स और बुद्धिजीवी प्रोफेशनल्स-कांग्रेस की फैलोशिप लेकर कांग्रेस के इस नवाचार से जुड़े गये हैं. देशहित के सार्वजनिक दायित्वों के लिये कम समय निकाल पाने वाले प्रोफ़ेशनल्स भी इसमें अहं रोल अदा करते हैं तथा देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी से जुड़कर अपना बौद्धिक योगदान दे रहे हैं.
प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने देश भर में हज़ारों कार्यक्रम किये हैं देश के वरिष्ठतम कांग्रेस नेताओं और विषय विशेषज्ञों ने इनमें शिरकत की है. प्रोफेशनल्स-कांग्रेस राहुल प्रियंका सहित कांग्रेस अध्यक्ष के दिल के बेहद क़रीब है. नॉलेज, डॉटा और रिसर्च पर लगातार प्रोफेशनल्स-कांग्रेस काम कर रही है. यह संगठन चुनाव घोषणापत्र तैयार करने, लागू करवाने और चुनाव प्रबंधन में अग्रणी भूमिका अदा करता है तथा कांग्रेस शासित राज्यों में सरकार के लिये सपोर्ट सिस्टम विकसित करता है.
मनोज मीक ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिये कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जननायक राहुल गांधी, प्रोफेशनल्स कांग्रेस के चेयरमैन शशि थरूर, मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और विशेष रूप से राज्यसभा सांसद एवं भारत जोड़ो यात्रा प्रभारी दिग्विजय सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने सभी वरिष्ठ जनों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और साथी प्रोफेशनल फैलोज़ को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है. मीक ने कहा कि वे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के उत्थान के लिये हर संभव प्रयास करेंगे.



