पार्टी की रीति नीति और सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं : मुरलीधर राव

Date:

 

प्रदेश प्रभारी भोपाल के गुरुनानक मंडल में आयोजित सुघोष प्रशिक्षण वर्ग में हुए शामिल

भोपाल। बूथ सशक्तिकरण अभियान में हमनें हर बूथ का डिजिटलाइजेशन किया है। प्रत्येक बूथ पर हमारी शक्ति बढ़ी है। सुघोष अभियान से बूथ को डिजिटल करने वाले युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अभियान से प्रशिक्षित होकर युवा सटीक तथ्यों और तर्कों के साथ विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को दूर करें। साथ ही पार्टी की रीति-नीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने रविवार को भोपाल के गुरुनानक मंडल में सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के मंडल स्तरीय प्रशिक्षण अभियान “सुघोष” के तहत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही। वर्ग में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा मौजूद थे।

हर बूथ को मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ता

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि आज का युग डिजीटल है और सोशल मीडिया युवाओं का अत्यंत लोकप्रिय विषय है, इसके ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया का पार्टी हित में बेहतर उपयोग हो इसके लिए पार्टी युवाओं को डोल रही है। उन्होंने कहा कि हर बूथ मजबूत हो इसके लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी के अभियानों और सरकार की योजनाओं के माध्यम से बूथ को मजबूत करने के लिए जुट जायें।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा कि आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग का कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह करे और पार्टी की सुरक्षा का दायित्व ले। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा ने कहा कि सुघोष अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया के बूथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें सोशल मीडिया का महत्व बताते हुए किस तरह पार्टी की बात सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से आम जन तक पहुंचाया जाये, यह जानकारी दी जा रही है।

जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया और आईटी सेल के युवाओं की टीम तैयार की जा रही है और उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा, जिला मंत्री अश्वनी राय, चेतन भार्गव, राजेन्द्र गुप्ता, देवेंद्र भार्गव, धीरज सोनी, सरोज आसेरी, महेश मकवाना, नरेंद्र ठाकुर, भगवानदास ढालिया, अतुल घेंघट, संदीप कल्याणे, अजय प्रजापति, सुनील नीलकंठ, विष्णु राजपूत, मुकेश सोलंकी, राजा शर्मा, दीपचंद तिवारी, श्रीमती सुकांती ठकुरिया सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...