चुनाव से पहले छह कलेक्टर बदले

Date:

भोपाल : 9 मार्च , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

तीन साल से जमे कलेक्टर उमाकांत भार्गव और सकेत मालवीय को भी हटाया
– 12 आइएएस अधिकारियों के तबादले, चार आइएएस को पहली बार बनाया कलेक्टर

राज्य सरकार ने शनिवार देर रात छह कलेक्टर सहित 12 आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें तीन साल से एक ही जगह पदस्थ विदिशा कलेक्टर उमाकांत भार्गव और सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय को भी हटा दिया गया है। चुनाव आयोग ने तीन साल से अधिक समय से एक ही जगह पदस्थ अधिकारियों का तबादला करने के निर्देश दिए थे, साथ ही इसकी रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने उमाकांत का तबादला कर राज्यपाल का अपर सचिव और साकेत मालवीय को संचालक कर्मचारी चयन मंडल पदस्थ किया है। वहीं चार आइएएस अधिकारी पहली बार कलेक्टर बनाए गए हैं। इनमेंं अपर कलेक्टर नीमच नेहा मीणा को कलेक्टर झाबुआ, राज्यपाल के उप सचिव स्वरोचिष सोमवंशी को कलेक्टर सीधी, उप सचिव जीएडी कार्मिक धरणेंद्र कुमार जैन को कलेक्टर उमरिया और मुख्यमंत्री के उप सचिव सुधीर कुमार कोचर का तबादला कर दमोह कलेक्टर बनाया गया है।
—-

ये अधिकारी होंगे अतिरिक्त प्रभार से कार्यमुक्त
मयंक अग्रवाल के कार्यभार ग्रहण करने पर सुदाम पंढरीनाथ खाड़े केवल नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। इसी तरह भास्कर लक्षकार के कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमन शुक्ला प्रबंधन संचालक राज्य फर्म एवं बीज विकास निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। तन्वी हुड्डा के कार्यभार ग्रहण करने पर स्वतंत्र कुमार सिंह प्रबंध संचालक मप्र वित्त निगम इंदौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। इसी तरह साकेत मालवीय के कार्यभार ग्रहण करने पर सतीश कुमार एस संचालक कर्मचारी चयन मंडल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

—–
अधिकारी– वर्तमान पदस्थापना — नवीन पदस्थापना

भास्कर लक्षकार– कलेक्टर रतलाम– प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फर्म विकास निगम
उमाकांत भार्गव– कलेक्टर विदिशा– राज्यपाल के अपर सचिव

स्वरोचिष सोमवंशी — राज्यपाल के उप सचिव– कलेक्टर सीधी
धरणेंद्र कुमार जैन– उप सचिव कार्मिक जीएडी– कलेक्टर उमरिया

राजेश बाथम– अपर आयुक्त राजस्व उज्जैन संभाग– कलेक्टर रतलाम
मयंक अग्रवाल– कलेक्टर दमोह– नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, आयुक्त खाद्य सुरक्षा

साकेत मालवीय– कलेक्टर सीधी– संचालक कर्मचारी चयन मंडल
नेहा मीणा- कलेक्टर नीमच– कलेक्टर झाबुआ

तन्वी हुड्डा– कलेक्टर झाबुआ– प्रबंध संचालक मप्र वित्त निगम इंदौर
बुद्धेश कुमार वैद्य– कलेक्टर उमरिया– कलेक्टर विदिशा

सुधीर कुमार कोचर– उप सचिव, मुख्यमंत्री — कलेक्टर दमोह
मनोज कुमार सरियाम– सीईओ जिला पंचायत भिंड — अपर आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं मप्र

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
3
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...