मोहम्मद सुलेमान करेंगे वल्लभ भवन में लगी आग की जांच

Date:

भोपाल : 9 मार्च , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग में लगी आग पर तत्काल पाया गया काबू

मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुँचे मौके पर
विस्तृत जाँच के लिये 7 सदस्यीय समिति गठित

मंत्रालय की पुरानी बिल्डिंग के एक हिस्से में शनिवार पूर्वान्ह लगी आग की सूचना प्राप्त होते ही प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही की। विभिन्न एजेंसियों की सहायता से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। मुख्य सचिव वीरा राणा और प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे के मार्गदर्शन में आग को काबू में करने के लिये तत्काल समस्त आवश्यक कदम तत्परतापूर्वक उठाये गये। इससे स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। मौके पर पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, संभागीय आयुक्त पवन शर्मा, पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र सहित अन्य अधिकारी पहुँच गये थे।

पुरानी बिल्डिंग (वल्लभ भवन क्रमांक-1)में लगी आग पर काबू पाने के लिये प्रशासन के साथ एजेंसियों ने मुस्तैदी से कार्य किया। इसमें नगर निगम भोपाल, बीएचईएल, एयरपोर्ट अथॉरिटी, स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स (एसडीईआरएफ) सहित मण्डीदीप, रायसेन एवं अन्य जिलों की फायर ब्रिगेड की टीमों ने पहुँचकर समन्वयपूर्वक आग को काबू करने में मदद की। टीमों की मुस्तैदी से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कलेक्टर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि आग लगने की घटना के बाद 24 घंटे निगरानी के लिये बचाव और राहत टीमें मौके पर रहेंगी।

7 सदस्यीय जाँच समिति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस घटना की विस्तृत जाँच के लिये 7 सदस्यीय समिति का गठन राज्य शासन द्वारा किया गया है। समिति 3 दिन में प्रारंभिक जाँच प्रतिवेदन और 15 दिन में विस्तृत जाँच प्रतिवेदन शासन के समक्ष प्रस्तुत करेगी। जाँच समिति आग लगने के कारणों के साथ ही हानि/क्षति का आंकलन और पुरानी बिल्डिंग में आग लगने की घटना के लिये जिम्मेदार लोगों के उत्तरदायित्व का निर्धारण भी करेगी। भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिये संभावित उपायों के लिये जाँच समिति आवश्यक सुझाव भी देगी।

अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति में प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव लोक निर्माण डी.पी. आहूजा, एडीजी अग्नि-शमन सेवाएँ आशुतोष राय, आयुक्त भोपाल पवन शर्मा एवं आयुक्त पुलिस हरिनारायण चारी मिश्र सदस्य नामांकित किये गये हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...