नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Date:

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण और ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। सीएम ने कहा कि देश और प्रदेश की भावना से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का रुख दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राम मंदिर और शाहबानो प्रकरण का जिक्र करते हुए कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि देश तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

इंदौर। राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में मंगलवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में महिलाओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इस दौरान सीएम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी वंदे मातरम् का विरोध करने वालों का बचाव करती है और उसके प्रदेश अध्यक्ष अब तक अपनी गलती स्वीकार नहीं कर पाए हैं।

कार्यक्रम में सीएम ने नारी शक्ति के योगदान को रेखांकित करते हुए अहिल्याबाई होलकर और रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने सुशासन की मिसाल कायम की, जबकि रानी दुर्गावती ने अनेक युद्ध लड़कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। सीएम ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लागू होने से महिलाओं को राजनीति में अधिक अवसर मिलेंगे और 33 प्रतिशत आरक्षण के माध्यम से उनका सशक्तिकरण होगा।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मंच पर केवल महिलाओं को स्थान दिया गया, जबकि मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारी दर्शक दीर्घा में बैठे नजर आए। सीएम ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और महिला उद्यमियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम के दौरान मालिनी गौड़ ने कहा कि महिला आरक्षण लागू होने से महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को नया आयाम मिलेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...

महू में उमड़ा जनसैलाब, जीतू पटवारी ने उठाए भर्ती और मुफ्त शिक्षा के मुद्दे

डॉ. आंबेडकर नगर (महू)। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर...