मध्यप्रदेश की धरती पर 15 नवम्बर से लागू होगा पेसा एक्ट : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Date:

3 नवंबर, (प्योरपॉलीटिक्स)

तेंदूपत्ता संग्राहकों के बैंक खातों में अंतरित किये 41 करोड़ 63 लाख 29 हजार रुपये

731 करोड़ रूपये की खालवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन और  विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

अगले शिक्षण-सत्र से खालवा में शुरू होगा महाविद्यालय

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 15 नवम्बर से प्रदेश में पेसा एक्ट लागू कर दिया जायेगा, जिससे हमारे जनजातीय भाई-बहनों को कई सुविधाएँ मिलेंगी। सामाजिक समरसता के साथ सामाजिक न्याय भी मिलेगा। तेंदूपत्ता संग्राहक के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार देगी। अब तेंदूपत्ता के कुल लाभांश की 75 प्रतिशत राशि तेंदूपत्ता संग्राहकों में वितरित की जायेगी। खालवा में अगले शिक्षण-सत्र से महाविद्यालय खोला जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज खालवा जिला खण्डवा में लघु वनोपज सहकारी समितियों की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण सह जागरूकता एवं तेन्दूपत्ता लाभांश वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 786 करोड़ रूपये लागत के 43 कार्यों का भूमि-पूजन एवं 79 करोड़ 59 लाख रूपये लागत के 9 कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही खण्डवा, नर्मदापुरम, बैतूल एवं उज्जैन वृत्त के कुल 10 वन मण्डल की 102 लघु वनोपज समितियों के 1 लाख 68 हजार 601 संग्राहकों के बैंक खाते में 41 करोड़ 63 लाख 29 हजार 75 रूपये हस्तांतरित किये।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास में हर संभव प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर लगी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

हितग्राही हुए लाभान्वित

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवास के श्री चंदर पिता सहादर, कश्मिर पिता हजारी जिला खण्डवा, दयाराम पिता गुलाब बड़वाह, प्रेमदास पिता हरिराम नर्मदापुरम, राधेलाल यादव बैतूल को तेंदूपत्ता संग्रहण बोनस राशि के चेक देकर सम्मानित किया। साथ ही उद्यम कृषि योजना, “एक जिला-एक उत्पाद”, आजीविका स्व-सहायता समूह, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, वन अधिकार पट्टा आदि योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गांधी मेडिकल कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र श्री सुनील पिता शोभाराम इस्के एवं जबलपुर मेडिकल कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा सुश्री जानकी पिता कैलाश वास्कले को 50-50 हजार रूपये के चेक भेंट किया।

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्री चौहान से रू-ब-रू कराया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्ति योजना से लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने बताया कि 731 करोड़ रूपये की एनव्हीडीए खालवा उद्वहन सिंचाई योजना से जिले के 76 गाँवों के निवासियों की जमीन सिंचित होगी। इसमें इंदिरा सागर जलाशय हरसूद तहसील के ग्राम नंदगाँव से जल उद्वहन कर खालवा तहसील लाया जायेगा।

खण्डवा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, बैतूल सांसद श्री डी.डी. उईके, विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, श्री राम दांगोरे, श्री नारायण पटेल और श्री संजय शाह सहित जन-प्रतिनिधि, संभागायुक्त इंदौर श्री पवन शर्मा, कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...