स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को दी जायेंगी सुविधाएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Date:

3 नवंबर, (प्योरपॉलीटिक्स)

टेक्सटाईल इंडस्ट्री में मध्यप्रदेश देश के 10 अग्रणी राज्यों में

रायसेन के तामोट में 1070 करोड़ रूपये की नवीन टेक्सटाइल परियोजना का अनावरण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ऐसे उद्योग को तमाम सुविधाएँ और सहूलियत देगी जो प्रदेश के स्थानीय निवासियों को रोजगार देगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरूवार को रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील के तामोट में सागर टेक्सटाईल मैन्यूफेक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड की 1070 करोड़ रूपये लागत की नई निवेश परियोजना के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज टेक्सटाईल इंडस्ट्री में मध्यप्रदेश देश के 10 अग्रणी राज्यों में शुमार है। उनकी कोशिश है कि प्रदेश अव्वल स्थान पर पहुँचे। वर्तमान में मध्यप्रदेश के टेक्सटाईल उत्पाद दुनिया के विभिन्न देशों में निर्यात हो रहे हैं और अपनी अलग पहचान भी बनाई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज तामोट में प्रारंभ उद्योग से प्रदेश के 3 हजार से अधिक बेटे-बेटियों को सीधे रोजगार और बड़ी संख्या में नागरिकों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इस परियोजना के आने से क्षेत्र का चौतरफा विकास होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनका पूरा ध्यान बेटा-बेटियों और भांजे- भांजियों को रोजगार देने पर है। अगले एक वर्ष में एक लाख सरकारी नौकरियाँ और हर माह करीब 2 लाख युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने की मुहिम चल रही है। मुख्यमंत्री ने सागर ग्रुप में 60 फीसदी कामगार महिलाएँ होने और परिसर को नशा मुक्त बनाने पर संस्थान की तारीफ भी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रातापानी डेम बनने से इस क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है। स्थानीय जन-प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए रखी गई माँगों को शीघ्र पूरा किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। कई उत्पाद जैसे गेहूँ, दलहन-तिलहन में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। कृषि में भी रोजगार के अवसरों में वृद्धि हुई है। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए रोजगार बढ़ाने के लिये निवेश एवं अन्य क्षेत्रों में प्रयास करना आवश्यक है। प्रदेश के सभी अंचलों में निवेश बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में जनवरी 2023 में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट और प्रवासी भारतीय सम्मेलन इंदौर में किया जा रहा है। इसमें अनेक देशों के साथ बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। बड़े-बड़े उद्योगों में युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के लिये प्रदेश में आईटीआई स्थापित किये गये हैं।

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...