युवा मोर्चा का 5 एवं 6 को प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सिवनी में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ नेताओं का मिलेगा मार्गदर्शन

Date:

3 नवंबर, (प्योरपॉलीटिक्स)

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने बताया कि मोर्चा का दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 5 और 6 नवंबर को सिवनी में आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भर से युवा मोर्चा के लगभग 250 पदाधिकारी भाग लेंगे। गुरुवार को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने प्रशिक्षण वर्ग स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
श्री वैभव पवार ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा, प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रोहित चहल सहित अन्य नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री शामिल होंगे। प्रशिक्षण वर्ग में 11 अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षिणार्थियों को वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...