मानव संसाधन का समुचित उपयोग भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Date:

भोपाल : 6 जून, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

सागर इंस्टिट्यूट के छात्रों को उप मुख्यमंत्री ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र

पूरे मनोयोग से काम करें, समाज और देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करें

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि भारत आज विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचनाएँ, कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, मैन्यूफ़ैक्चरिंग, कृषि समस्त क्षेत्रों में सतत विकास हो रहा है। मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया के माध्यम से हर सेक्टर देश के समस्त क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव संसाधन का समुचित उपयोग देश में आर्थिक क्रांति लाएगा और वर्ष 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आज सागर इंस्टिट्यूट भोपाल में विभिन्न कंपनियों में चयनित छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने छात्रों को शुभकामनाएँ दी और कहा कि पूरे मनोयोग से काम करें। देश के लिए समाज के लिए अपने कर्तव्यों को याद रखें। देश के विकास में भागीदार बने। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समय की मांग अनुसार शिक्षित युवाओं को वैश्विक आवश्यकताओं के लिए तैयार करने, योग्य लोगों को उनकी योग्यतानुसार रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए शासन के साथ देश के उद्यमी प्रयासरत हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि युवा वर्ग देश के विकास को समझ रहा है और विकास की राह में सहभागी बन रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने मशहूर शायर निदा फ़ाज़ली साहब की रचना का ज़िक्र कर छात्रों को प्रेरित किया

“सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो
सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो
किसी के वास्ते राहें कहां बदलती हैं
तुम अपने आप को ख़ुद ही बदल सको तो चलो”

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और सतत प्रयास की ज़रूरत है। चेयरमैन सागर ग्रुप सुधीर अग्रवाल, एमडी सिद्धार्थ अग्रवाल सहित सागर इंस्टिट्यूट ग्रूप के शिक्षक, छात्र और छात्रों के परिजन भी उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...