मोदी की विकास की आंधी के आगे इंडी गठबंधन मैदान छोड़ गई- मुख्यमंत्री

Date:

भोपाल : 6 अप्रैल , 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी आज 45वां स्थापना दिवस मना रही है लेकिन जब हम देश के लाखों साल पुराने इतिहास को देखें तो यह बहुत छोटा दिखाई देता है। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में कुछ नहीं किया और देश को दुरावस्था की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया। 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो देश में गरीब कल्याण के कार्य किए गए। इसी का परिणाम है कि आज भारत विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की विकास की आंधी के आगे इंडी गठबंधन मैदान छोड़ गई है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में उल्लेख किया है कि नई शिक्षा नीति में संशोधन करेंगे। यह वही कांग्रेस है जिसने पाठ्यक्रमों से भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण के इतिहास को हटाकर हमारी सनातन संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया था। जिसने भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकरा दिया, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। कांग्रेस कह रही है कि अग्नि वीर योजना बंद करेंगे। यह उन नौजवान युवाओं का अपमान है, जो सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण, आतंकवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेसी बहुत चालक और झूठे हैं, सजग रहकर इन्हें सबक सिखाना है। अबकी बार हम 29 की 29 सीटें जीतकर 400 के संकल्प को पूरा करेंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख किसानों को मिले 3308 करोड़

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: 82.70 लाख से अधिक किसानों...

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

बलराम कृषि महोत्सव: खरगोन में CM मोहन यादव का...

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: देरी पर लगेगा 12% जुर्माना, केंद्र का बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: फसल नुकसान क्लेम में देरी...

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर का लोकार्पण: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात

इंदौर डबल लेयर फ्लाईओवर: CM मोहन यादव ने किया...