श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव का माना आभार

Date:

भोपाल : 20 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इंदौर के जनप्रतिनिधियों के विशेष प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर हुकुमचंद मिल, इंदौर के मजदूरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मजदूरों को मिलने वाली 464 करोड़ रूपए की बकाया राशि को महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से 25 हजार श्रमिक परिवारों के सदस्यों को सीधी राहत मिलेगी।

श्रमिकों का यह भुगतान गत 20 वर्ष से लंबित था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को नगरीय विकास एवं आवास विकास विभाग की समीक्षा बैठक के बाद इस फाइल पर हस्ताक्षर किए थे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट करने वाले जनप्रतिनिधियों में वरिष्ठ नेता, विधायक कैलाश विजयवर्गीय, विधायक तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला,  मनोज पटेल, मधु वर्मा और राजेश सोनकर शामिल हैं। इस अवसर पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं हितानंद शर्मा भी उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा ऐलान

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 2026: शिवराज सिंह चौहान का किसानों...

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने और पक्षियों के लिए रखें पानी

भीषण गर्मी: पीएम मोदी की अपील, धूप से बचने...

अब सार्वजनिक Wi-Fi इस्तेमाल करना हुआ बेहद आसान

पीएम-वाणी योजना में बड़े बदलाव: अब क्यूआर-कोड से कनेक्ट...