सीएम ने मध्यप्रदेश में 180 से अधिक आम सभाएं और 58 रोड शो किए

Date:

भोपाल : 4 जून, 2024 (प्योरपॉलीटिक्स)

पार्टी और मोदी जी के विश्वास पर खरे उतरे डॉ. मोहन यादव

लो प्रोफाइल रहकर भाजपा के स्टार कैम्पेनर बने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

एक सामान्य सा कार्यकर्ता और लो प्रोफाइल व्यक्ति राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी का स्टार कैम्पेनर बन सकता है इसका सटीक उदाहरण हैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव। जी हां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में हमारे सामने हैं। मुख्यमंत्री के रूप में बहुत कम कार्यकाल में ही वे पार्टी के स्टार कैम्पेनर के रूप में उभरकर सामने आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के विश्वास पर उन्होंने खरा उतरकर दिखाया है

डॉ यादव ने एमपी में 180 से अधिक सभाएं एवं 58 रोड शो किए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनावों के 4 चरणों के दौरान अथक परिश्रम किया। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ समन्वय और संवाद स्थापित किया तो वहीं कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह और जोश भरने का काम किया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रचार की बात करें तो 4 चरणों के दौरान अकेले मध्यप्रदेश में ही सभी लोकसभा में पहुंच बनाते हुए 180 से अधिक जनसभाएं और 58 से अधिक रोड शो किए।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लोकसभा चुनावों परिश्रम की पराकाष्ठा को न केवल पार करके दिखाया बल्कि जन- जन तक भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गारंटी के प्रति विश्वास जगाने का काम किया है। उन्होंने बहुत कम समय में पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच बनाई है इसका मुख्य कारण है उनकी सरलता, सहजता और स्पष्ट कार्यशैली। ये एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में बडी बात है।

हर मुद्दे को बेबाकी से रखा, विपक्ष को जमकर घेरा
प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर वो मुद्दा उठाया है जिससे विपक्ष बचता नजर आया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हो या आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, चाहे गठबंधन के नेता हो या सपा के अखिलेश यादव देखा जाए तो सभी डॉ. मोहन यादव के सवालों से बचते नजर आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर सभा में विपक्षी गठबंधन के साथ कांग्रेस को भी सीधा ललकारते दिखाई देते रहे। उन्होंने राहुल गांधी की नादानी को भी उजागर किया तो वहीं अखिलेश यादव के यूपी के गुंडाराज और सनातन के अपमान को भी दोहराया। उन्होंने केजरीवाल से जुडे हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है चाहे फिर वो लीकर कांड के आरोपी के रूप में हो या फिर मुख्यमंत्री कार्यालय में आप पार्टी की महिला सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट व बदसलूकी। बिना लाग लपेट के उन्होंने विपक्ष के हर सवालों का जवाब भी दिया तो वहीं विपक्ष को कठघरे में खडा भी किया।

पीएम मोदी की गारंटी और सनातन का पक्ष मजबूती से रखा
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पूरे प्रचार के दौरान अपनी आक्रामकता को बरकरार रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों के कार्यकाल की उपलब्धियों को धरातल पर उतारने का भरपूर प्रयास किया। सभाओं के दौरान पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी की हर गारंटी को मजबूती से रखा। इसी के साथ भारतीय सनातन परंपरा और महान आदर्शों के रूप में भगवान श्री कृष्ण और भगवान श्री राम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए गौरवशाली इतिहास को दोहराया तो वहीं सनातन के अपमान पर विपक्ष सहित कांग्रेस को भी जमकर घेरा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

वंदे मातरम् विवाद: रुबीना खान का यू-टर्न, बोलीं—राष्ट्रगीत का करती हूं सम्मान

बजट बैठक विवाद पर सियासत तेज, रुबीना खान बोलीं—गुस्से...

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति...

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जीवाड़ा, बाबुओं ने जारी किए नकली आदेश

देवास कलेक्टर कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी...

दवाइयों और मेडिकल जांच दरों में अंतर पर हाईकोर्ट में याचिका, आज सुनवाई संभव

इंदौर। दवाइयों और मेडिकल जांच की कीमतों में भारी...