भोपाल : 6 दिसंबर , 2023 (प्योरपॉलीटिक्स)
करुणाधाम आश्रम में शतचंडी महायज्ञ 4 दिसंबर से विधि विधान से शुरू हो चुका है। इसका बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म लाभ ले रहे हैं।
आश्रम की ईशा शांडिल्य ने बताया कि पीठाधीश्वर सुदेश जी शांडिल्य महाराज द्वारा शतचंडी महायज्ञ किया जा रहा है। उज्जैन के 25 प्रकांड पंडितों द्वारा महायज्ञ विधि विधान से करवाया जा रहा है। महायज्ञ के दौरान दुर्गा सप्तशती के पाठ भी हो रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महायज्ञ में शामिल हो रहे हैं। महायज्ञ के परिक्रमा से पापों का नाश और पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में महायज्ञ की परिक्रमा कर रहे हैं। युवा इसमें बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से भक्तों का ताता लग जाता है। शाम 6:00 बजे आरती के बाद भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। महायज्ञ 10 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।



