आपके घर कांग्रेसी वोट मांगने आयें, तो पूछिएगा कि गरीबों के लिए क्या किया? : शर्मा

Date:

प्रदेश अध्यक्ष ने धार के डही, कुक्षी एवं धरमपुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
कुक्षी में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

धार। कांग्रेस ने देश और मध्यप्रदेश में लंबे समय तक राज किया, लेकिन उन्होंने देश, प्रदेश के विकास व गरीबों का जीवन बदलने के लिए कोई विचार नहीं किया। कांग्रेस ने जनता का हक लूटने व जेब भरने का काम किया है। यही कारण है कि कांग्रेस सरकार में विकास की नहीं बल्कि भ्रष्टाचार की बातें ही होती थीं। भाजपा सरकार में डही नगर के नागरिकों को नर्मदा मॉ का जल घर पर सुलभ हो रहा है, डही के नागरिकों से मेरा आग्रह है कि आपके घर कांग्रेसी या उसके सहयोगी वोट मांगने आये तो पूछियेगा कि आज़ादी के बाद इतनें वर्षों तक कांग्रेस सरकार रही, उन्होंने गरीबों के हित के लिए क्या किया? गरीबों की समस्याओं का कांग्रेस ने क्यों समाधान नहीं किया? यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को धार जिले के डही नगरपरिषद के चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ता सम्मेलनको संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कुक्षी और धरमपुरी में पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर चुनाव प्रचार भी किया।

 

वंशवाद के आधार पर चल रहे दलों का उद्देश्य जनसेवा नहीं, बल्कि परिवार सेवा

प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ करता है। भाजपा के अलावा कोई राजनीतिक दल ऐसा नहीं है जो कार्यकर्ता आधारित हो, सभी दल वंशवाद के आधार पर चल रहे हैं। उन दलों का उद्देश्य जनसेवा नहीं, बल्कि परिवार सेवा होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सामूहिक नेतृत्व के आधार पर निर्णय होते हैं और हर बूथ पर हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता संगठन कार्यों को अंतिम रूप प्रदान करते हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि होता है, इन्हीं कार्यकर्ताओं के समर्पणभाव से चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक मतों से विजयी होती है।

 

कांग्रेस सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला था

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि एक रुपया दिल्ली से चलता है तो हितग्राही तक 15 पैसे ही पहुंच पाते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अब बिचौलिये खत्म हो चुके हैं। भाजपा सरकार में हितग्राहियों को पूरा पैसा सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई तो वहीं 15 माह की कमलनाथ सरकार ने गरीब हितैषी योजनाओं को बंद करवा दिया था। वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। कमलनाथ सरकार में प्रदेश में केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला था।

 

कुक्षी का चुनाव भाजपा के विकासवादी और कांग्रेस के विकास विरोधी विचारधारा के बीच

प्रदेश अध्यक्ष  शर्मा ने कहा कि कुक्षी का ये चुनाव भाजपा के विकासवादी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के विकास विरोधियों के बीच है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण और भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बल पर प्रत्येक बूथ पर हमारे प्रत्याशी ऐतिहासिक मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजय दिलाने का संकल्प लें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति और त्रिदेवों के परिश्रम से भाजपा प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोटशेयर के साथ ऐतिहासिक मतों से विजयी होगी।

 

प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

धार जिले के कुक्षी में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी सरकार की रीति-नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष  शर्मा ने युवाओं को दुपट्टा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी  भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री  जयदीप पटेल, प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. गजेन्द्र पटेल,  मुकामसिंह किराड़े सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Author

- Advertisement -
Saket Singh
Saket Singhhttp://purepolitics.in
MBA in Media Management from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication, Bhopal

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_img

Popular

More like this
Related

“बहनों के अधिकारों पर डाका”- नारी शक्ति वंदन अधिनियम विफल होने पर CM यादव का विपक्ष पर हमला

भोपाल। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 भोपाल में भाजपा की जन-आक्रोश...

नारी शक्ति का अपमान- नहीं सहेगा हिंदुस्तान

कांग्रेस और इंडी गठबंधन का असली चेहरा बेनकाब!, भाजपा...