भोपाल। भारतीयस जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बुधवार को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक का मार्गदर्शन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ प्रभारी श्री चिंतामणि मालवीय एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री अनुराग प्यासी ने किया। बैठक में पदाधिकारियों ने प्रकोष्ठ के गठन एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत विचार विमर्श किया।
प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री अनुराग प्यासी ने बताया कि प्रकोष्ठ जिला स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के आयोजन करेगा। साथ ही जिला केन्द्रों पर प्रबुद्धजन संगोष्ठियां भी आयोजित करेगा। उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों को संभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। जो कि प्रवास के साथ संगठनात्मक कार्यो और कार्यक्रमों को नीचे तक पहुंचायेंगें।
संभाग प्रभारी घोषित
बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक श्री अनुराग प्यासी ने बताया कि प्रकोष्ठ के सह संयोजकों को संभाग प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। जिसमें प्रकोष्ठ के प्रदेश के सह संयोजक श्री चन्द्रप्रकाश मिश्रा ग्वालियर संभाग, श्री श्याम शिवहरे सागर संभाग, श्रीमती अदिति शर्मा भोपाल संभाग, श्री जवाहर गुप्ता नर्मदापुरम संभाग, श्री सत्यव्रत कन्नौजिया उज्जैन संभाग, श्री राजा सराफ जबलपुर संभाग, श्री राजेश्वर उदानिया शहडोल संभाग, श्री अभिषेक गांगिल मुरैना चंबल संभाग, श्री जवाहर लाल गुप्ता नर्मदापुरम संभाग, श्री विकास तिवारी इंदौर संभाग, श्री आनंद बिहारी मिश्रा रीवा संभाग का प्रभारी मनोनीत किया गया है। साथ ही मीडिया प्रभारी श्री सक्षम अग्रवाल को बनाया गया है।
जिला स्तर पर आयोजित होगी प्रबुद्धजन संगोष्ठियां बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
Date:
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1
+1
1
+1



